{"_id":"6adfac85d03bb45cf4009b2c","slug":"127-centres-proposed-in-the-district-for-up-board-examinations-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188495-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 127 केंद्र प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 127 केंद्र प्रस्तावित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची सोमवार देर शाम जारी कर दी। जिले में इस बार 127 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। पिछले वर्ष 119 केंद्र प्रस्तावित थे, जिन्हें बाद में बढ़ाकर 126 कर दिया गया था।
बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए कुछ महीने पहले जिले के करीब 350 स्कूलों का डाटा जुटाकर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया गया था। तहसील स्तरीय टीमों ने स्कूलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच की थी। निरीक्षण रिपोर्ट भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। इसके बाद से प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा था।
सूची जारी होने के बाद अब परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के संबंध में कोई शिकायत या आपत्ति दर्ज करानी है तो संबंधित व्यक्ति निर्धारित प्रारूप पर 28 अक्तूबर तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन दे सकता है।
विज्ञापन
निर्धारित समय सीमा के बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों और सुझावों का परीक्षण कर निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदन लेकर छह नवंबर तक अंतिम प्रक्रिया से संबंधित विवरण परिषद के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।