{"_id":"5f2eee408ebc3e3caf681b9f","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly415609568","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमंतू गिरोह के चार बदमाशों समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमंतू गिरोह के चार बदमाशों समेत सात गिरफ्तार
विज्ञापन
तिलहर। जैतीपुर और कटरा पुलिस ने घुमंतू गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी व लूट के जेवरात और अवैध शस्त्र समेत आठ किलो डोडा पोस्ता बरामद किया है। सीओ परमानंद पांडेय ने बताया जैतीपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार शिहरावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना गढ़िया रंगीन के गांव लोहरगढ़ी में रह रहे राजस्थान के जिला जयपुर अंतर्गत थाना पावटा निवासी भंवर सिंह, थाना गाजी के गांव लाहाकबॉस भागडोली निवासी रनचिया उर्फ कालू तथा इसी गांव के फतिया एवं सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष जैतीपुर प्रदीप कुमार ने बताया अंतर्राज्यीय घुमंतू जाति के इस गिरोह ने ही गढ़िया रंगीन के गांव अंतू गोटिया में महेश के घर, कुर्रिया कला के लाल बहादुर मिश्रा की रेडीमेड की दुकान और शाहजहांपुर के गीतापुरम कॉलोनी निवासी मुकेश शर्मा के खाद की दुकान से नकदी व पेस्टीसाइड दवा, थाना कांट क्षेत्र में कपड़े की दुकान से चोरी के अलावा जैतीपुर में बियर की दुकान के सेल्समैन मुनेंद्र से घर जाते समय लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उनके कब्जे से चोरी के जेवरात नकदी, पेस्टीसाइड दवाएं और 8 किलो डोडा पास्ता बरामद किया है। बताया कि चारों अभियुक्तों पर थाना जैतीपुर, गढ़िया रंगीन और कांट में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
उधर, मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव कंकलिया धरमपुर के टॉप टेन अपराधी अरुण कुमार सिंह के खिलाफ गांव के नरेंद्र सिंह ने घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की शाम कटरा थानाध्यक्ष हरपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अरुण कुमार सिंह, कृष्ण पाल सिंह उर्फ पप्पू और गांव सिउरा निवासी महेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से 315 बोर के तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। अरुण कुमार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना कटरा, तिलहर, खुदागंज, भोजीपुरा बरेली, लखीमपुर खीरी में 14 अभियोग पंजीकृत है। वहीं, महेश यादव और कृष्णपाल पर दो-दो मामले थाना कटरा में दर्ज हैं।