फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

गोवंशीय पशु काटे जाने की सूचना पर गोरक्षकों ने काटा हंगामा, डेमो बनवाने को निकाली जा रही थी खाल

Wed, 20 May 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के गांव रामापुर बरकतपुर में एक गोवंशीय पशु को काटे जाने की सूचना पर पहुंचे गोरक्षकों एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री राजेश अवस्थी की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस को जांच में पता चला कि गोवंशीय पशु एक दिन पहले मरा था। उसका डेमो बनाने के लिए खाल निकाली जा रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को विहिप के जिला महामंत्री राजेश अवस्थी, गोरक्षक सुमित खन्ना के साथ खेत पर जा रहे थे। तभी गांव रामपुर बरकतपुर क्रॉसिंग से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति गोवंशीय पशु को काटता दिखाई दिया। राजेश के टोकने पर आरोपी भाग गया। राजेश की सूचना पर सीओ सदर परमानंद पांडेय, थाना रोजा प्रभारी निरीक्षक पुलिस के साथ मौके पर जा पहुंचे। मौके पर गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े। इलाके में गोकशी होने की सूचना फैली तो विश्व हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष राहुल शुक्ला समेत कई गोरक्षक व हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया एवं पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कुछ ही देर बाद जांच में पता चला कि गांव के ही रहने वाली एक महिला की बछिया की सोमवार को मगर गई थी। उसका डेमो बनाने के लिए खाल को निकाला जा रहा था। गोरक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने इस संबंध में खुद भी महिला से पूछताछ की। बाद में एफआईआर दर्ज करने से रोक दी गई। पुलिस ने बरामद गोवंश पशु के शव का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद दफन करवा दिया।
विज्ञापन

रामापुर बरकतपुर क्रॉसिंग के पास खेत में कथित तौर पर एक व्यक्ति के द्वारा गोवंशीय पशु को काटा जा रहा था। जांच में पता चला कि गांव की एक महिला ने डेमो बनवाए जाने के लिए बछिया की खाल उतरवाई थी। इस पर तहरीर वापस ले ली गई। - राजेश अवस्थी जिला महामंत्री विश्व हिंदू परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकशी जैसी घटना नहीं हुई थी। महिला ने डेमो बनवाए जाने के लिए बछिया की खाल को उतरवाया था। गोरक्षक संगठनों से वार्ता के बाद एफआईआर को रोक दिया गया है। मौके पर सीओ सदर एवं प्रभारी निरीक्षक रोजा को भेजा गया था। - दिनेश त्रिपाठी, एसपी सिटी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed