{"_id":"5e1e0bc98ebc3e4b4604e005","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3920177159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के बाद पुलिस पत्नी को थाने लाई, अब पत्नी थाने से हुई गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के बाद पुलिस पत्नी को थाने लाई, अब पत्नी थाने से हुई गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। पूछताछ के लिए बंडा थाने लाई गई दिनेश की पत्नी गीता आखिर कहां चली गई है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। बंडा थाना प्रभारी का कहना है कि गीता को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, अब वह पुलिस हिरासत में नहीं है। उधर दिनेश के पिता रामभजन का कहना है कि गीता को पुलिस ले गई थी, इसकेे बाद से वह घर वापस नहीं आई है। पुलिस सूत्र के मुताबिक अधिकारियों की फटकार के बाद भी गीता को छोड़ा नहीं गया है, उसे हवालात से हटाकर एक आरक्षी के कमरे में रखा गया है।
दिनेश कुमार की पत्नी गीता देवी घर में मामूली विवाद के बाद 10 जनवरी को मायके पीलीभीत के गांव उदैयापुर चली गई थी। शुक्रवार रात सोते समय दिनेश की सिर पर भारी वस्तु का प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। पूछताछ के लिए पुलिस 11 जनवरी की रात मायके से दिनेश की पत्नी गीता को थाने लाई थी। 12 जनवरी की शाम पुलिस उसे अपने साथ गांव ले गई और दिनेश के अंतिम संस्कार के बाद फिर से थाने ले आई थी। सोमवार शाम तक गीता देवी अपने छोटे पुत्र के साथ थाने में ही मौजूद थी। मंगलवार को गीता थाने में नहीं दिखी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमर उजाला में अवैध रूप से हिरासत में रखे जाने की खबर छपने के बाद गीता को हवालात से हटाकर एक आरक्षी कमरे में रखा गया है ताकि अवैध हिरासत की बात सामने न आए।
विज्ञापन
चार दिन बाद खून और मिट्टी का लिया सैंपल
दिनेश की हत्या के मामले में की जा रही जांच में पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 11 जनवरी को दिनेश का शव मिलने के बाद 14 जनवरी को पुलिस उसके घर चारपाई के नीचे खून से सनी मिट्टी का सैंपल लिया। सूत्रों के मुताबिक हत्या के दिन भी पुलिस ने खून और मिट्टी का सैंपल लिया था, लेकिन वह कहीं खो गया इसलिए मंगलवार को फिर से सैंपल लिया गया।