फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

राजस्थान गए तीन लोगों में एक नेता से भी की पूछताछ

Fri, 20 Sep 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अपहरण और फिरौती के मामले में चल रही एसआईटी की जांच में अपहरण का केस कमजोर पड़ता नजर आ रहा है, लेकिन छात्रा द्वारा स्वामी पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाने से स्वामी पर और फिरौती के मामले में आरोपी संजय सिंह व उसके दोस्तों पर एसआईटी ने शिकंजा कस दिया है। एसआईटी इस बात की जानकारी करने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में पर्दे के पीछे कौन लोग खेल कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बयानों के बाद एसआईटी ने सत्ताधारी पार्टी के एक नेता को बुधवार की रात तलब कर उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

24 अगस्त को छात्रा फेसबुक पर स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के बाद गायब हो गई थी। इसी के साथ ही स्वामी से फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया तो सत्ताधारी दल के एक नेता अपने दो अन्य साथियों के साथ मामले को सुलझाने में लग गए। इसी वजह से यह नेता अपने दो साथियों के साथ छात्रा और स्वामी से फिरौती मांगने में संदेह के दायरे में आए संजय से मिलने राजस्थान उस जगह पहुंच गए जहां एक होटल में छात्रा और संजय ठहरे हुए थे। एसआईटी ने अपनी विवेचना में इस बिंदु को भी शामिल कर लिया, लेकिन अपहरण और फिरौती मामले से संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने के बाद सबसे आखिर में एसआईटी ने उस नेता से भी पूछताछ की, ताकि जांच में कुछ और चीजें स्पष्ट हो सकें।
विज्ञापन

पीड़िता की मां की नौकरी के मांगे अभिलेख
स्वामी चिन्मयानंद के मुताबिक छात्रा के पिता ने जब उसकी मां को घर से निकाला था तो उन्होंने मुमुक्षु आश्रम से जुड़े एसएसएमबी में उसकी नौकरी लगवा द्री शर्मा को बुलाकर छात्रा की मां की नौकरी की सेलरी स्लिप, नियुक्ति पत्र आदि अभिलेख भी तलब कर लिए हैं। साथ एसआईटी ने कॉलेज मेें लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी मांगी है। पीड़ित छात्रा की मां भी स्वामी चिन्मयानंद के स्कूल एसएसएमबी में नौकरी करतीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि एसएस लॉ कॉलेज के हॉस्टल से एक खास आदमी उन्हें स्वामी के आश्रम में ले जाता था, जहां उसे ब्लैकमेल किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed