{"_id":"5d8125878ebc3e0132029100","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3764892149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग के पांच सदस्य बाइकों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग के पांच सदस्य बाइकों सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदागंज। थाना पुलिस ने अंतजरनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग के पांच सदस्यों को चोरी की बाइकों सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम व सीओ थाने पहुंचे और पुलिस टीम की इस सफलता पर सराहना की।
थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले नहर की पुलिया से तीन बाइक सवार लुटेरे एक बाइक को लूट ले गए थे। घटना की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। थाना इंचार्ज बकार अहमद खान ने बताया कि इस मामले में कई दिनों से चल रही जांच पड़ताल में पुलिस ने रजत को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ इस धंधे से जुड़ा है। पुलिस ने उससे मिली जानकारी के बाद सनी, शिवम निवासी ग्राम बसावन थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली, अभिषेक जोशी निवासी मो. परा थाना फरीदपुर बरेली और विशाल निवासी कस्बा बिलसंडा, पीलीभीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनके के कब्जे से लूटी गई पांच बाइक बरामद की। थाना इंचार्ज ने बताया कि इन बाइक चोरी के आरोपियों के पास से पास तीन चाकू व तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं। अंतजरनपदीय आटो लिफ्टर गैंग के पकडे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम, सीओ मंगल सिंह रावत भी थाने पहुंच गए। एएसपी ने वाहन चोरों से लूट करने के तरीके आदि के बारे भी बारीकी से पूछताछ की।