फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

पुत्री को ले जाने के आरोप में पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Sep 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर। एक युवक ने कुछ लोगों पर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के ही एक युवक का आरोप है कि मोहल्ले की साहिबा उसकी बेटी के साथ पढ़ती है। उसका उसके घर पर आना जाना था। आरोप है कि 15 सितंबर की रात साहिबा अपने पति मोनू के साथ उसके घर आई और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। जब देर रात तक उसकी पुत्री घर वापस नहीं आई तो वह साहिबा के घर जानकारी करने गया। आरोप है कि तभी साहिबा व उसके पति मोनू, उसके पिता अतीक व अतीक की पत्नी ने धमकी देते हुए घर से भगा दिया और कहा कि उसकी पुत्री का विवाह धर्म परिवर्तन कराकर निहाल के साथ करा दिया है। आरोप है कि इन सभी आरोपियों ने उसकी बेटी को कहीं गायब कर रखा है जिसके कारण वह अभी तक घर नहीं लौटी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साहिबा व उसके पति मोनू, पिता अतीक, अतीक की पत्नी व निहाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed