फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

शिक्षिका के गले से लुटेरे झपट्टा मारकर छीन ले गए चेन

Wed, 18 Sep 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला रोशनगंज में बाइक सवार लुटेरों ने शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली और फरार हो गए। शिक्षिका के पति ने पीछा किया तो लुटेरे उन्हें चाकू दिखाते हुए भाग गए। हालांकि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लुटेरों को देखा गया है। घटना के सूचना पुलिस को दे दी गई है लेकिन पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

साउथ सिटी कॉलोनी निवासी मुकुल श्रीवास्तव डॉक्टर सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। उनकी पत्नी पूनम श्रीवास्तव चित्रगुप्त महिला विद्यालय रोशनगंज में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। दोनों पति-पत्नी स्कूटी से अपने-अपने विद्यालय जा रहे थे। मुकुल ने रोशनगंज में जैसे ही पूनम को चित्रगुप्त महिला विद्यालय के पास उतारा, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। सरेराह हुई वारदात से हड़कंप मच गया। हालांकि मुकुल ने हिम्मत दिखाते हुए बेरी चौकी तक बदमाशों का पीछा किया, तभी पीछे बैठे बदमाश ने चाकू निकाल लिया और मुकुल को जान से मारने की धमकी देने लगा। चाकू देखकर मुकुल घबरा गए और वापस लौट गए। बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से भाग निकले। जबकि जहां वारदात हुई है वहां से पुलिस चौकी पाकड़ मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही है। उधर, एसएसआई शिव बरन यादव ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई भी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

रोशनगंज में जहां बदमाशों ने महिला शिक्षिका की चेन छीनी है, वहीं एक चिकित्सक के आवास के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इन सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों के चेहरे कैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा। मठिया कॉलोनी निवासी दुष्यंत ने बताया कि वह मोहल्ले में एक क्लीनिक का काम करता है। इस बात से कुछ पड़ोसी उससे रंजिश मानते हैं। लोगों के कहने पर उसने क्लीनिक में काम नहीं छोड़ा, तो लोग उसके घर में घुस आए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर लोगों के आ जाने पर हमलावर नकदी छीन कर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed