फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

पुलिस के नाम पर कर ली 20 हजार रुपये की ठगी

Wed, 18 Sep 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime
खुटार। बाइक चोरी की रिपोर्ट से नाम निकलवा देने के नाम पर महिला से 20 हजार रुपये ठग लिए गए। नाम नहीं निकलने पर रुपये वापस मांगे जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव मस्तीपुर निवासी विक्रम की पत्नी गेंदा देवी ने पुलिस को बताया है कि 24 जून 2019 को खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव सैजनिया निवासी अजय भारती को पुलिस ने खुटार के गांव रसवां कलां के पास चोरी की बाइक बेचने का प्रयास करने के आरोप में पकड़ा था। अजय ने उसके पुत्र का नाम ले लिया। अजय भारती के बताने पर पुलिस ने उसके पुत्र पर बाइक चोरी कर बेचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। गांव मोहनपुर के एक व्यक्ति ने पुत्र का नाम रिपोर्ट से हटवा देने की बात कहते हुए उससे 20 हजार रुपये की मांग की। उसने जेवर गिरवी रखकर आरोपी को रुपये दिए थे, लेकिन पुत्र का नाम रिपोर्ट से नहीं हट सका। उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करता रहा। अब आरोपी उसे जान से मार देने की धमकी दे रहा है। सोमवार को गेंदा देवी ने पुलिस को ठगी की तहरीर दी है। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed