{"_id":"5d7159f08ebc3e93de123a38","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3750746133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को जा रही बहनों से छेड़छाड़ व मारपीट की,रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच को जा रही बहनों से छेड़छाड़ व मारपीट की,रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा। शौच करने निकली चचेरी, तहेरी नाबालिग बहनों के साथ शोहदे ने छेड़खानी करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी उसके छोटे भाई की 16 वर्षीय बेटी के साथ गांव से बाहर खेत में शौच करने गई थी। तभी गांव के किशन पुत्र रामपाल ने उसकी बेटी और भतीजी को पकड़ लिया। आरोप है कि उन्होंने उसकी बेटी और भतीजी के साथ छेड़खानी करते हुए उसका सूट फाड़ दिया और उनके साथ मारपीट की। साथ ही घर में शिकायत करने पर पेट फाड़ देने व पिता को गोली से उड़ा देने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।