{"_id":"5d6c0e538ebc3e93b147aa03","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3744703169","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में धड़ल्ले से गोकशी, दो स्थानों पर काट डाले गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में धड़ल्ले से गोकशी, दो स्थानों पर काट डाले गोवंश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। खुटार थाना क्षेत्र में कसाइयों के हौंसले बुलंद हैं। दो स्थानों पर गोमांस सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.10 क्विंटल मांस बरामद करने का दावा किया है।
गांव सिमरा वीरान स्थित राजकीय गो सदन के पास जंगल में कसाइयों ने एक गाय को काट डाला। रविवार सुबह सूचना मिलने पर एसओ तेजपाल सिंह, पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव टाह खुर्द कलां निवासी फिरदौस, नौशे, इलियास, अय्यूब, मुस्लिम को दौड़ाकर पकड़ लिया। कुछ लोग मौके से भाग निकले। पकड़े गए लोगों के पास से एक क्विंटल गो मांस, दो कुल्हाड़ी, चार छुरी, लकड़ी का ओटा, आरी, तीन चाकू और तराजू बांट बरामद हुआ।
उधर एसआई रतिराम सिंह ने गांव कैहमरिया में फारुन के घर गोवंशीय पशु काटे जाने की सूचना पर छापा मारकर फारून को दबोच लिया। जबकि गांव के ही गफ्फार, मुनाजिर, दीदार मौके से भाग निकले। मौके से लगभग 10 किलो गोमांस बरामद हुआ। पास में लकड़ी का गुटका, तराजू बांट, दो छुरी, एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। पशु चिकित्सक ने मीट के गोवंश का होने की पुष्टि की। दस आरोपियों के खिलाफ गो हत्या अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए छह आरोपियों का चालान भेज दिया गया है।