फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

जमीन बिक्री के रुपये नहीं देने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Aug 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। जमीन का बैनामा करने के बाद रुपये नहीं देने के आरोप में जमीन विक्रेता ने क्रेता और गवाहों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बंडा के गांव नटिउरा निवासी बलजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी जमीन को दस लाख रुपये में गांव के ही मूलचंद्र की पत्नी कटोरी देवी को विक्रय किया था। उक्त ने उससे कहा था कि पुवायां चलकर जमीन का बैनामा कर दो। बैनामे से पहले ही जमीन की विक्रय राशि अपने बैंक खाते से उसके खाते में ट्रांसफर कर देंगे। आरोप है कि उसने उक्त की बात पर विश्वास कर 25 मई 2017 को जमीन का बैनामा कर दिया। बाद में खाता चेक करने पर पता चला कि उसके खाते में रुपये ही नहीं डाले गए हैं।

शिकायत करने पर क्रेता लगातार टालमटोल करते रहे। कुछ दिन पूर्व उसे पता चला कि कटोरी देवी ने गवाहान गांव नटिउरा के रामऔतार, रविंद्र कुमार और कुआंडांडा के रामबहादुर से मिल कर धोखाधड़ी और साजिशन, कूट रचना करके उसका रुपया, जमीन हड़प ली है। अब आरोपी जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed