फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

युवक को अंधा करने के आरोप में पत्नी, पुत्री गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। युवक की आंख में जबरिया दवा डालकर अंधा कर देने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी और पुत्री के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में 25 जुलाई को नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

गांव पटई निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया था कि छह माह पहले उसकी पत्नी राजकुमारी और पुत्री सरोजनी देवी ने उसे आंखों में डालने के लिए एक ड्राप दिया। बताया कि इससे आंखों की रोशनी बढ़ जाएगी। उसने मना किया तो दोनों ने मिलकर उसकी आंखों में दवा डाल दी, जिससे उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। उसने काफी इलाज कराया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। आरोपियों के कारण उसकी जिंदगी अंधकारमय हो गई है। आंखे खराब हो जाने से वह बेहद परेशान है। राजकुमार के अनुसार उसकी पत्नी और पुत्री ने यह घटना शाहजहांपुर के मोहल्ला शहबाजनगर निवासी महेश कुमार के कहने पर की है। पत्नी और पुत्री इस समय भी महेश के घर पर रह रही हैं। पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed