फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime in sindhauli shahjahanpu

बाइक एजेंसी मालिक-ग्रामीण के बीच मारपीट, दोनों पक्ष घायल

Fri, 13 Sep 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime in sindhauli shahjahanpu
सिंधौली(शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार देर शाम बाइक एजेंसी मालिक और ग्रामीण के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीण के परिजनों ने एजेंसी मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। थाना पुलिस के समझाने पर नहीं माने तो सीओ पुवायां प्रवीण कुमार, पुवायां इंस्पेक्टर जसबीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणंों को शांत जाम खुलवाया। मामले मेें दोनों ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे से पांच सौ मीटर दूर मुड़िया मोड़ के पास अशोक गुप्ता की बाइक की एजेंसी है। वहीं पर शंकर लाल वेल्डिंग मिस्त्री भी रहते हैं। एजेंसी पर अशोक गुप्ता का बेटा बैठा हुआ था। अचानक किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गया। जानकारी मिलते ही अशोक भी एजेंसी पर पहुंच गए, वहां बात बनने के बजाय और बिगड़ गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में अशोक और दूसरे पक्ष के शंकरलाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया लेकिन कुछ देर बाद शंकरलाल के परिजनों ने एजेंसी मालिक और उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सिंधौली थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं थे। बाद में सीओ पुवायां प्रवीण कुमार, पुवायां इंस्पेक्टर जसबीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणो को शांत जाम खुलवाया। मामले मेें दोनों ओर से तहरीर दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed