{"_id":"5e31d19e8ebc3e4b5c634f3d","slug":"crime-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly393764313","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की प्रपौत्र वधू का दबंगों ने जीना किया मुहाल, नहीं सुन रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की प्रपौत्र वधू का दबंगों ने जीना किया मुहाल, नहीं सुन रही पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देश ही आजादी के लिए हंसते हुए फांसी का फंदा चूमने वाले अमर शहीद ठा. रोशन सिंह के परिवार के लोगों का दबंगों ने जीना मुहाल कर रखा है। उनका कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने ग्रामसभा की जमीन पर अतिक्रमण का विरोध किया, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही थी, इससे नाराज दबंगों ने उन्हें जमकर पीटा। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन कार्रवाई नहीं की, जिससे गुस्साए दबंग उन्हें आए दिन पीटते हैं। मामले का वीडियो सामने आने पर पुलिस में खलबली मच गई है। मामले की शिकायत डीएम से भी की गई है। मकसूदापुर चीनी मिल में प्रपौत्र वधू हरदोई की शाहबाद तहसील में शिक्षामित्र हैं। 13 जनवरी को सात लोगों पर रिपोर्ट कराई थी।
अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्र वधू विनीता सिंह हरदोई जिले की शाहबाद तहसील के एक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं, उनके पति अजीत सिंह मकसूदापुर चीनी मिल में नौकरी करते हैं और वहीं रहते हैं। विनीता सिंह यहां चिनौर गांव में राकेश नर्सिंग होम के पास दो बच्चों के साथ रहती हैं। उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रज्जन, अनिल उर्फ कुल्ली, राजू और बबलू ने सब्जी की दुकान लगाकर गली में कब्जा कर लिया है। रास्ते में सब्जी की बोरियां लगाते हैं और यहीं पर सब्जी भी धोते हैं, जिससे गंदगी होती है, जिससे शाम सात बजे के बाद गली से निकलना मुश्किल होता है। ग्राहक सब्जी लेने आते हैं तो उनके वाहनों की वजह से भी रास्ता बंद हो जाता है। एक दिन विनीता ने इसका विरोध किया आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। विनीता के मुताबिक वह यहां दो बच्चों के साथ अकेली रहती हैं। उनकी इसी कमजोरी का आरोपी फायदा उठाते हुए हर रोज मारपीट करते हैं।
परिवार की महिलाओं को आगे करके करते हैं मारपीट
विनीता ने बताया कि 13 जनवरी को रज्जन, अनिल, बबलू , राजू व उनके परिवार की महिलाओं शिखा, श्रेया, ओमवती ने मारपीट की। जिसका लोगों ने वीडियो भी बनाया, जो वायरल हो रहा है। महिला का आरोप है कि आए दिन इन्हीं महिलाओं को आगे करके उसके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
मामले में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज है। आगे की कार्रवाई के लिए महिला दरोगा प्रीति पवार को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। - किरनपाल सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली