फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime in puwan

शस्त्र लाइसेंस पाने के लिए प्रधान ने गढ़ डाली लूट की कहानी

Sat, 20 Jul 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
crime in puwan
पुवायां (शाहजहांपुर)। शस्त्र लाइसेंस का शौक किस कदर हावी हो सकता है, इसकी एक बानगी यहां देखी जा सकती है। प्रधान ने शस्त्र लाइसेंस पाने के लिए अपने और दो अन्य लोगों के साथ लूट और फायरिंग की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की जांच में जब सच सामने आया तो प्रधान समर्थकों ने भी असली बात उगल दी। प्रधान समेत उसके समर्थकों के खिलाफ भी जीडी में तस्करा डाला है।
विज्ञापन

ब्लॉक सिंधौली के गांव भूरखेड़ा के प्रधान वरुणेंद्र सिंह ने 18 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे यूपी-100 पर कॉल कर सूचना दी कि गांव खिरिया और अनावां के बीच बदमाशों ने उनको लूट लिया है। प्रधान ने बताया कि लूट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। दो अन्य लोगों के साथ भी दो दो हजार रुपये की लूट कर ली गई है। इससे पुलिस में खलबली मच गई। यूपी-100 के अलावा संदेश सिंह भी कोतवाली से फोर्स मौके लेकर मौके पर पहुंचे। प्रधान वरुणेंद्र सिंह अनावा के प्रेमकुमार और नवादा सोनवर्षा से रामकुमार को लेकर कोतवाली पहुंचे और बताया कि इन लोगों से लूट की गई है। प्रधान ने पुलिस को तहरीर भी दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वहां कोई फायरिंग नहीं हुई है। इससे पुलिस को घटना पर शक हो गया। पुलिस की पूछताछ में प्रेमकुमार ने बताया कि वह दो हजार रुपये गांव कुइयां किरतापुर में लल्लाराम से लाया है। लल्लाराम ने रुपये देने से इंकार कर दिया। उधर रामकुमार ने रुपये पत्नी से लाना बताया तो पुलिस उसके घर पहुंची लेकिन रामकुमार की पत्नी ने भी रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि प्रधान वरूणेंद्र ने उन लोगों से लूट और फायरिंग की झूठी बात कहने को कहा था, ताकि प्रधान को शस्त्र लाइसेंस मिल सके। पुलिस ने प्रेमकुमार और रामकुमार का 151 में चालान कर दिया है। प्रधान सहित दोनों का जीडी में तस्करा डाला गया है। उधर प्रधान का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सही सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed