फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crimc

खुटार रेंज के जंगल में माफिया ने काट डाले तीन पेड़

Sun, 22 Mar 2020 10:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
crimc
पुवायां। खुटार रेंज की फत्तेपुर बीट के पास नदी किनारे माफिया ने असैना और जामुन के तीन पेड़ काट डाले। अभी लकड़ी मौके पर ही पड़ी है। रात में लकड़ी को वाहनों में भरकर गायब किया जा सकता है।
विज्ञापन

खुटार रेंज के जंगल दुधवा और नेपाल की सीमा तक जंगलों से जुड़े हुए हैं। खुटार रेंज में बेहद कीमती कोरों, असैना, जामुन और सागौन की लकड़ी के पेड़ हैं। कीमती लकड़ी के कारण यहां माफिया हावी रहते हैं और वनकर्मियों की मिलीभगत से कटान करते रहते हैं। फरवरी माह में बंडा पुलिस ने खुटार रेंज के जंगल से काटी गई सागौन की लकड़ी के 17 बोटे बरामद किए थे। यह लकड़ी डीसीएम से बाहर ले जाई जा रही थी, लेकिन वाहन के फंस जाने के कारण गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया था।
विज्ञापन

अब फत्तेपुर बीट के आगे कठिना नदी के किनारे माफिया ने असैना और जामुन के तीन पेड़ काट डाले हैं। इन पेड़ों की लकड़ी रात में किसी वाहन से जंगल से बाहर ले जाने का प्लान है। जिस स्थान पर पेड़ काटे गए हैं वहां जंगल के किनारे वन कोठी भी है। दिन भर जंगल में गश्त करने वाले वनकर्मियों को कटान की जानकारी नहीं हो ऐसा नहीं हो सकता, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं किया जाना साबित करता है कि कटान में वनकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी कराई जाएगी। पेड़ काटे गए हैं तो कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा रहा है।
- डीएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed