फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crimc

पत्नी और प्रेमी ने रची थी जदुवीर की हत्या की साजिश

Thu, 31 Oct 2019 06:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
crimc
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव अखत्यारपुर धौकल निवासी जदुवीर की हत्या की योजना उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर बनाई थी। योजना के तहत ही प्रेमी ने जदुवीर पर गन्ने के खेत में हंसिया से वार कर उसका पेट फाड़ कर मार डाला था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते बृहस्पतिवार को दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव अखत्यारपुर धौकल निवासी 45 वर्षीय दिव्यांग जदुवीर एक अक्तूबर की सुबह खेत पर धान देखने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर पुत्र रामगोपाल उसकी तलाश करने पहुंचा तो जदुवीर की बैशाखी खेत में लगे पंपिंग सेट के पास पड़ी मिली थी। तलाश करने पर उसका शव पास के गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। जदुवीर का पेट फटा हुआ था। मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बंडा के थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी यशोदा देवी के गांव के ही छत्रपाल से संबंध थे। इस पर शक के आधार पर छत्रपाल को बुधवार शाम पकड़ा गया और थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि गन्ने के खेत में जदुवीर के साथ घाुस काटने के दौरान उसने ही हंसिये से जदुवीर का पेट फाड़ डाला था और हंसिया कुछ दूर बह रही शारदा नहर में फेंक दिया था। प्रेम प्रसंग में बाधा पड़ने पर मृतक की पत्नी यशोदा देवी के कहने पर उसने यशोदा के साथ योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने छत्रपाल और यशोदा देवी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छत्रपाल और यशोदा के गायब होने से पुलिस को मिली राह
बंडा। पति की हत्या के बाद यशोदा देवी के घर से गायब हो जाने और बाद में छत्रपाल के गायब होने से पुलिस को हत्याकांड के खुलासे के लिए क्लू मिल गया और दोनों के बीच संबंधों की जानकारी होने के बाद हत्याकांड की कड़ियां खुलते देर नहीं लगी।
एक अक्तूबर को जदुवीर की हत्या के कुछ दिन बाद ही मृतक की पत्नी यशोदा देवी घर से अपने रिश्तेदार बंडा के ही गांव ददिउरी चली गई। छानबीन में जुटी पुलिस को पता चला कि यशोदा देवी के गांव के ही छत्रपाल से संबंध थे। पुलिस ने छत्रपाल पर निगाह रखनी शुरू की तो वह भी अपने रिश्तेदार के घर गांव बरीबरा खिसक गया। इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया। बरीबरा से छत्रपाल को पकड़ा गया तो वह थाने आकर टूट गया और उसने हत्याकांड का सच उगल दिया।

पुलिस ने बताया कि छत्रपाल और यशोदा के बीच छह वर्ष से प्रेम संबंध थे और उसका जदुवीर के घर बारार आना जाना था। दिव्यांग जदुवीर उसका विरोध नहीं कर पाता था। एक वर्ष पूर्व जदुवीर के पुत्र की शादी हुई। इसके बाद जदुवीर के पुत्र ने मां को फटकारा और छत्रपाल के घर आने पर पाबंदी लगा दी। इस पर 30 सितंबर को यशोदा देवी और छत्रपाल ने जदुवीर को रास्ते से हटाकर शादी कर लेने की योजना बनाई। योजना के तहत एक अक्तूबर को यशोदा देवी सत्संग के बहाने घर से चली गई और छत्रपाल जदुवीर को घास कटवाने की बात कहकर साथ ले गया। इसके बाद उसने जदुवीर की हत्या कर दी और मौके से खिसक गया। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर यशोदा और छत्रपाल को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed