फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cricket,selection,sports activity,up under-14 cricket team

क्रिकेटः गुरुद्वारे के सेवादार के बेटे का यूपी की अंडर-14 टीम में चयन

Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
cricket,selection,sports activity,up under-14 cricket team
क्रिकेटर रंजीत सिंह - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पुवायां के निगोही रोड निवासी गुरुद्वारे के सेवादार अवतार सिंह के बेटे रंजीत सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम में हो गया है। महज तीन साल के क्रिकेट के सफर में तेज गेंदबाज रंजीत ने अपनी झोली में बड़ी उपलब्धि डाली है।
विज्ञापन

कई चरणों में हुए चयन में अपनी श्रेष्ठता को साबित करते हुए रंजीत सिंह ने कामयाबी को हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उम्मीद है कि जल्द ही होने वाली अंडर-14 ट्रॉफी में रंजीत सिंह अपनी तेज गेंदबाजी का कमाल दिखाते नजर आएंगे। उनकी गेंदबाजी की सराहना अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश रैना ओर आरपी सिंह के कोच दीपक शर्मा ने भी की है।
विज्ञापन

रंजीत सिंह को क्रिकेट खेलना का शौक तीन साल पहले लगा। शौक जुनून में बदला और कम समय में पुवायां के रंजीत सिंह ने दूसरों का प्रेरक बनने वाला कारनामा कर दिखाया। अवतार सिंह के पुत्र रंजीत सिंह ने पुवायां की चौधरी एकेडमी से लेकर यूपी की अंडर-14 की टीम तक का सफर तीन साल में पूरा किया। चौधरी एकेडमी के अध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया कि गत वर्ष हुए जिला स्तरीय ट्रायल के दौरान उसका तेज गेंदबाज के रूप में चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद मंडल स्तर पर उसने अपना दम दिखाया। जोन में शानदार गेंदबाजी करने पर उसका चयन कानपुर में आयोजित ट्रायल के लिए हुआ था। 60 खिलाड़ियों के कैंप में 35 का चयन किया गया। इसके बाद यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने 22 खिलाड़ियों को चुनकर यूपी की अंडर-14 की टीम को बना दिया। इसमें पुवायां का रंजीत सिंह भी शामिल है।

जिला स्तर से चयन के बाद यूपी की अंडर-14 की टीम में रंजीत का चयन किया गया। जल्द ही अंडर-14 टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें रंजीत सिंह यूपी टीम में होंगे। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सीईओ दीपक शर्मा ने भी रंजीत सिंह की गेंदबाजी की तारीफ की थी। -आनंद पाठक, जिला सचिव, शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed