फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cricket: Pilibhit's Jagdish's bowling and Gurusevak's batting defeated Shahjahanpur

क्रिकेट : पीलीभीत के जगदीश की गेंदबाजी और गुरुसेवक की बल्लेबाजी से शाहजहांपुर पस्त

Mon, 12 Oct 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Pilibhit's Jagdish's bowling and Gurusevak's batting defeated Shahjahanpur
शाहजहांपुर में ओसीएफ के मैदान पर आयोजित ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते मसूद कमाल। संवाद
शाहजहांपुर। गौर हरि सिंह सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट में पीलीभीत वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहजहांपुर वेटरन्स की टीम को दो विकेट से हरा दिया। पीलीभीत की जीत में गुरुसेवक सिंह की 54 रन की पारी और जगदीश सक्सेना की धारदार गेंदबाजी अहम रही।
विज्ञापन

ओसीएफ के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाहजहांपुर वेटरन्स की टीम 14.2 ओवर में 72 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अनुज गुप्ता ने 29 और इरफान ने 11 रन बनाए। पीलीभीत के गेंदबाज जगदीश सक्सेना ने चार विकेट लिए, जबकि प्रफुल्ल दीक्षित और मनोज ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीलीभीत की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज प्रफुल्ल दीक्षित और कुलदीप शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद गुरुसेवक सिंह ने 54 रन की संयमित पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। शाहजहांपुर की ओर से अनुज गुप्ता ने तीन विकेट लिए, जबकि इरफान खान और मनोज यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए जगदीश सक्सेना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गुरुसेवक सिंह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और शाहजहांपुर के अनुज गुप्ता सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। अध्यक्ष नूर आलम और सचिव मसूद कमाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर शमीम आजाद, पैट्रिक दास, नवीन विक्रम, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed