फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cremation ground coming up at the boundary of the Yellow Brick

श्मशान घाट की बाउंड्री में लगाई जा रही पीली ईंट

Thu, 04 Jun 2015 07:48 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Thu, 04 Jun 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत करीब 57 लाख की लागत से नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी में हो रहे श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामकुमार, रामविलास, हरिश्चंद्र, विकास कुमार, बबलू, रामपाल सहित तमाम लोगों ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि सौंदर्यीकरण के लिए बनने वाली बाउंड्रीवाल की नींव कम खोदे जाने पर उन लोगों ने आपत्ति की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद नींव में पीली ईंट और पीली ईंट की रोड़ी लगाई जा रही है। पिलर में मौरंग और सीमेंट भी मानक के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है, इससे निर्माण कार्य कुछ ही दिन में ढह जाने का खतरा है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ठेकेदार के सुनवाई नहीं करने पर उन लोगों ने एसडीएम को भी सूचना दी, लेकिन इसके बाद भी घटिया सामग्री से निर्माण कार्य लगातार कराया जा रहा है। इस संबंध में ठेकेदार महेंद्र सिंह का कहना है कि पीली ईंट का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। नींव में दोयम ईंट लगाई जा रही है। कुछ ईंट गलत आ गई है, उसे वापस कर बढिय़ा ईंट मंगाई जाएगी। जेई राजेश कौशिक ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जाएगी और घटिया सामग्री का उपयोग पाया गया तो भुगतान रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कराई जाएगी जांच
श्मशान स्थल के सौंदर्यीकरण में घटिया सामग्री लगाए जाने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो वह खुद अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई कराएंगी। ठेकेदार का भुगतान भी रोक दिया जाएगा।
- गुड्डी देवी, अध्यक्ष, नगर पंचायत खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed