फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Creating the morsels of helpless tongue Ctkare

जुबान के चटकारे को निवाला बनाए जा रहे बेजुबान

Tue, 08 Dec 2015 11:48 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 08 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खुटार के गांव मुरादपुर में हैचरी के पास का झाबर विदेशी पक्षियों की कत्लगाह बन गया है। आसपास के गांवों के कुछ लोगों ने इन बेजुबान और दूर से आने वाले मेहमानों को अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। कुछ लोग लालच में इन बेजुबान विदेशी और रंग बिरंगे, खूबसूरत पक्षियों की जान ले लेते हैं। ये लोग सुबह होते ही इन पक्षियों की फांसी का इंतजाम कर जाते हैं और दोपहर बाद मृत पक्षियों को उठाकर ले जाने के बाद गांवों में बेच देते हैं।
विज्ञापन

मैलानी और पूरनपुर रोड के बीच एक विशाल झाबर है। कई सौ एकड़ में फैले इस झाबर की सीमाएं मैलानी रोड पर गांव सलनहा से शुरू होकर नरौठा होते हुए मुरादपुर और पूरनपुर रोड के गांव कुंइयां, लालपुर, गुरघिया को छूती है। कई गांवों के बीच में बना यह झाबर पशु, पक्षियों के लिए चारागाह और रहने के ठिकाना बना हुआ है। जिन देशों में भयंकर ठंड पड़ने लगती है, वहां के पक्षी यहां जलवायु अनुकूल होने के कारण चले आते हैं। यहां तमाम तरह के पक्षी देखने वालों का मन बरवस ही मोह लेते हैं। विदेशी मेहमान अक्सर झाबर के बीच बने छोटे टापुओं पर आराम फरमाते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोग विदेशी मेहमान पक्षियों को मुर्गाबी, नकटा, टिकारी, बुड़ार, पडऱा, सिलही आदि बोलते है। आसपास के गांवों के कुछ लोग सुबह होते ही झाबर पहुंच जाते हैं। यह ऐसा समय होता है जब पक्षी भी रात भर के भूखे होने से झाबर में घूमकर अपनी भूख मिटाते हैं। शिकारी लोग घास और झाबर में खड़ी नरई के रंग से मिलती महीन प्लास्टिक की डोरी के फंदे बनाकर पानी के बीच लगा दिए जाते हैं। जैसे ही पक्षी अंजाने में अपनी गरदन फंदे में डालता है और आगे बढ़ता है, फंदा कस जाता है। फंदा कसते ही पक्षी की जान निकल जाती है। इन पक्षियों के फांसी लगकर मारने पर दोपहर के करीब शिकारी इन्हें पानी से उठा ले जाते हैं। फिर इन्हें गांवों में ले जाकर बेचा जाता है। एक पक्षी 90 से 100 रुपए में बिक जाता है। यह धंधा यहां सर्दी के हर सीजन में किया जाता है। वन अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि विदेशी पक्षियों का शिकार किए जाने की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो जांचकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed