{"_id":"56eda83a4f1c1bd3618b5152","slug":"cppl-mud-will-fall-from-the-ceiling-it-will-act-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसकी छत से चप्पल- कीचड़ गिरेगा, उस पर कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसकी छत से चप्पल- कीचड़ गिरेगा, उस पर कार्रवाई होगी
ब्यूरो/ शाहजहांपुर।
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर शहर में निकलने वाले बड़े और छोटे लॉट साहब के जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी और अप्रिय घटना की आशंका को निर्मूल करने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा चौकसी तैयारियों को चाक चौबंद कर लिया है। दोनों जुलूस के रूट को कुल 18 सेक्टर में बांट दिया है और सेक्टर का इंचार्ज एक इंस्पेक्टर को बनाया गया है। वीडियो कैमरे, ड्रोन कैमरे और 12 सीसीटीवी कैमरे की सतत कड़ी निगरानी में पुलिसिया पहरे में रस्से के घेरे में निकलेगा। दोनों ही जुलूस के रूट में पड़ने वाले कुल 474 मकानों को चिन्हित कर उनके मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है कि जुलूस के दौरान उनके छतों पर निगरानी रहेगी। जुलूस पर छत से रंग, अबीर या गुलाल तो फेंका जा सकता है लेकिन कीचड़, चप्पल, जूते आदि फेंकने पर मकान मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में कार्रवाई होगी। इन मकानों के छतों को तत्काल साफ कराने का आदेश दिया गया है। जुलूस आगे -पीछे और दायें - बाएं पूरी तरह से पुलिस के सुरक्षा घेरे में ही रहे और कोई भी दूसरे धर्म की भावना के साथ खिलवाड़ न कर पाए इसके लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स शाहजहांपुर मंगाई गई है। दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ पहुंच चुकी है। इसके अलावा मुरादाबाद, पीलीभीत, बदायूं, बरेली, अमरोहा आदि जिलों से करीब 800 सिपाही, दारोगा और इंस्पेक्टर यहां तैनात किए गए हैं। जिले के एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इस दौरान पहले ही लगा दी गई है। बड़े लॉट साहब के जुलूस का रूट करीब साढ़े सात किमी का है तो छोटे लॉट साहब का दो किमी। दोनों ही मार्ग पर कुल 21 अति संवेदनशील अल्पसंख्यक बहुल प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 17 मस्जिदों और चार मजारों व्यूअर कटर से ढंकने की व्यवस्था कराने के साथ ही ऐसे हर प्वाइंट पर 10 तेजतर्रार पुलिस वालों की टीम तैनात रहेगी। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सदर बाजार कोतवाली, चौक कोतवाली और आरसी मिशन थाना की ओर से अपने- अपने इलाकों के माहौल बिगाड़ने के लिहाज से चिन्हित लोगों को अलग से ही रेड कार्नर नोटिस जारी किया जा रहा है।
डीजे संचालकों को थमाए नोटिस
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जिले के कुल 229 डीजे संचालकों को सूचीबद्ध उन्हें नोटिस थमा दिया गया है कि होली के जुलूस के दौरान सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन किसी भी दशा में दिखा तो सीधे उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई होगी। अश्लीलता फैलाने वाले गीतों और किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने में डीजे का इस्तेमाल होता हुआ मिला तो भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डीजे संचालकों को थमाए नोटिस
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जिले के कुल 229 डीजे संचालकों को सूचीबद्ध उन्हें नोटिस थमा दिया गया है कि होली के जुलूस के दौरान सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन किसी भी दशा में दिखा तो सीधे उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई होगी। अश्लीलता फैलाने वाले गीतों और किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने में डीजे का इस्तेमाल होता हुआ मिला तो भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन