फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cowshed found in a state of disarray; orders issued to suspend the secretary.

Shahjahanpur News: गोशाला में बदहाल मिली व्यवस्था, सचिव को निलंबित करने के निर्देश

Wed, 16 Sep 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cowshed found in a state of disarray; orders issued to suspend the secretary.
निजामपुर गोटिया की गोशाला का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत : सूचना विभाग
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को ददरौल क्षेत्र में निजामपुर गोटिया स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। व्यवस्था बदहाल मिलने पर डीएम ने ग्राम सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बेहटा और निर्माणाधीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान व प्लैनेटोरियम का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


निजामपुर गोटिया की गोशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने गोवंशीय पशुओं के लिए पर्याप्त हरा चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। बीमार और कमजोर पशुओं की पहचान कर तत्काल उपचार कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह से नाराजगी जताते हुए लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर संबंधित ग्राम सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बेहटा में डीएम ने साफ-सफाई, मिड-डे मील, शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता देखी। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछकर पढ़ाई का स्तर जांचा और छात्राओं से पहाड़े सुने। अनुपस्थित शिक्षकों की छुट्टी और अनुपस्थिति की वैधता की जांच कर कार्रवाई के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए।

इसके बाद हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और निर्माणाधीन प्लैनेटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा में दोनों परियोजनाएं पूरी करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed