{"_id":"5f89f1678ebc3e9bd85a02fb","slug":"cow-collided-with-ac-superfast-15-minute-delayed-train-shahjahanpur-news-bly423644924","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी सुपरफास्ट से टकराई गाय, 15 मिनट देरी से आई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी सुपरफास्ट से टकराई गाय, 15 मिनट देरी से आई ट्रेन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट कोविड-19 एक्सप्रेस (02429) से मवेशी टकरा गया, जिस पर ट्रेन को रोकने के लिए लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। इंजन में फंसे मवेशी के मांस को निकाले जाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इसकी वजह से ट्रेन करीब 15 मिनट की देरी से शाहजहांपुर स्टेशन पर आई।
ट्रेन बृहस्पतिवार को लखनऊ से रात 11 बजे चलकर हरदोई जिले के आंजी शाहबाद स्टेशन के पास पहुंची। जहां शर्मा हर्ट गांव में रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे जानवरों का झुंड लाइन पर आ गया। इनको देखकर लोको पायलट व सहायक लगातार हार्न बजाया, इसके बाद भी एक गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे मांस के लोथड़े इंजन में फंस गए। लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना पड़ा। ट्रेन से गाय टकराने की जानकारी लोको पायलट ने कंट्रोल को सूचना दी। रात 1:30 बजे मांस के लोथड़ों को इंजन से निकाला ट्रेन को लेकर रवाना किया गया। इससे रात करीब 2:06 बजे 15 मिनट की देरी से ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पर आई। इस तरह की घटना पिछले सप्ताह शाहजहांपुर स्टेशन के पास भी हुई थी, तब सत्याग्रह एक्सप्रेस के सामने गाय आ गई थीं। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट बृहस्पतिवार रात करीब 15 मिनट की देरी से आई थी। ट्रेन से मवेशी टकराए जाने की जानकारी मिली है।