फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cousin hit with rod over money dispute, death

Shahjahanpur News: रुपयों के विवाद में चचेरे भाई ने मारी रॉड, मौत

Mon, 02 Oct 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cousin hit with rod over money dispute, death
मृतक नीरज कुमार का फाइल फोटो।परिजन
शाहजहांपुर। उधार लिए रुपये वापस न करने पर चचेरे भाइयों ने अल्हागंज के गांव नौगवां निवासी नीरज कुमार (42) को पीट दिया। आरोप है कि उसके सिर पर रॉड लगने से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खेती करने वाले नीरज कुमार ने चाचा धर्मपाल के बेटे नीरज को 86 हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाए। उधार वापसी को लेकर 25 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपियों ने मारपीट कर दी। लोहे की रॉड लगने से नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनकी पत्नी मिथलेश, बेटे सूरज व ताई बीनू सिंह को भी धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया था। परिजन नीरज को लेकर फर्रुखाबाद गए। जहां से उन्हें सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


प्रधान समेत छह पर दर्ज कराया था मुकदमा
मारपीट की घटना के बाद नीरज के पुत्र सूरज ने थाने में तहरीर देकर प्रधान चचेरे भाई शिवम व राजीव, भतीजे अर्जुन, रामदेव, कोटेदार देवेंद्र यादव व पूर्व प्रधान लल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सूरज के अनुसार, पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि अंत्येष्टि के बाद धाराओं को तरमीम करने के लिए तहरीर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed