{"_id":"5ff6055b8ebc3e319367e921","slug":"cousin-brother-and-nephew-attacked-with-knife-condition-critical-shahjahanpur-news-bly4327923130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरे भाई और भतीजे पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसेरे भाई और भतीजे पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंगलवार रात अचानक एक युवक ने चाकू से अपने मौसेरे भाई और उनके आठ साल के बेटे पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार में दोनों को बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार पर जागे परिवार वालों ने किसी तरह युवक को काबू किया। हमलावर युवक को घरवाले सनकी और मानसिक मंदित बता रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में युवक ने बताया कि उसे रात में सपना आया कि कोई उसे मारने आया है और इसीलिए उसने बचाव में बगल में लेटे लोगों पर हमला कर दिया।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी सुधीर गुप्ता की चौक कोतवाली इलाके के केरूगंज में तिरपाल, पालीथिन आदि की दुकान है। पांच जनवरी को हरदोई के गायत्री नगर थाना रेलवेगंज का रहने वाला मौसेरा भाई प्रिंस घर आया था। सुधीर की पत्नी आरती के मुताबिक रात में प्रिंस, सुधीर और उनका आठ वर्षीय बेटा लक्ष्ययत्न गुप्ता एक ही बेड पर लेटे थे। अचानक रात करीब तीन बजे प्रिंस ने पहले उनके पति सुधीर की गर्दन पर फिर बेटे लक्ष्ययत्न की गर्दन पर चाकू से कई प्रकार किए। बचने की कोशिश में सुधीर के हाथों में भी कई घाव हो गए। शोर-शराबा सुनकर आरती उनका बेटा लाभ गुप्ता, जेठ निर्मल गुप्ता, विमल, शंकर आ गए। उन्होंने जैसे-तैसे प्रिंस पर काबू पाया। उसको पीटा भी। सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया और दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल वारदात की कोई वजह स्पष्ट नहीं बताई गई है।
आरोपी मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। मामले में घायल की पत्नी आरती गुप्ता की ओर से हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना रामचंद्र मिशन
विज्ञापन
रसोई घर से चाकू लाया और किए वार
पुलिस हिरासत में आरोपी प्रिंस गुप्ता अजीब हरकतें करता रहा। वह कुछ न कुछ बड़बड़ा रहा था। पूछने पर उसने बड़ी मुश्किल से बताया कि वह सुधीर और लक्ष्य के साथ सो रहा था। अचानक रात में उसकी आंख खुली। वह कोई सपना देख रहा था। उसे लगा कि बगल में दुश्मन लेटे हुए हैं। वह रसोईघर में गया और वहां से सब्जी काटने का चाकू लेकर आ गया। सोते हुए दोनों लोगों पर उसने कई वार कर दिए। कुछ ही देर बाद उसे हकीकत का एहसास हुआ। तब तक काफी देर हो चुकी थी।