फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   court

बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने पर प्रभारी निरीक्षक सीजेएम कोर्ट में तलब

Sat, 06 Feb 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
court
court
शाहजहांपुर। बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने पर सीजेएम कोर्ट ने सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए है। एक जनवरी को बाइक चोरी हुई थी।
विज्ञापन

वकील याह्या खान ने बताया कि एक जनवरी को रामनगर निवासी एवं एसएस कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. विकास खुराना की बाइक उनके घर के सामने से चोरी हो गयी थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो पुलिस को उपलब्ध करवा दिया गया था। इसके बाद भी पुलिस ने बाइक की न बरामदगी कराई गई न ही उसके संदर्भ में कोई एफआईआर पंजीकृत की। एसपी को भी इस मामले की जानकारी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने न्यायालय से बाइक बरामद करने की गुहार की। याह्या खान ने बताया कि सीजेएम कोर्ट ने थाना सदर बाजार से घटना के संदर्भ में आख्या मांगी तथा तीस जनवरी की तारीख सुनवाई के लिए नियत की। इस तारीख को थाना पुलिस ने कोई आख्या प्रस्तुत नहीं की। इस पर न्यायालय ने दो बार सुनवाई आगे बढ़ा दी। फिर भी थाना पुलिस ने कोई आख्या नहीं दी। इस पर शु्क्रवार को न्यायालय ने थाना सदर बाजार के पैरोकार को तलब किया। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार को आठ फरवरी को न्यायालय में सुबह दस बजे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed