फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   court in shahjhanpur

चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म के पुराने मामले की सुनवाई आज

Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
court in shahjhanpur
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ चल रहे दुष्कर्म के पुराने मामले की 31 जनवरी को सुनवाई तय है। इस दिन चिन्मयानंद के वकील को इलाहाबाद हाईकोर्ट से लिए गए स्टे पर स्टेट्स रिपोर्ट पेश करनी है। पिछली 15 जनवरी को मुकदमे की सुनवाई के दौरान एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने चिन्मयानंद के वकील से उनकी गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से लिए गए स्टे पर अगली तारीख पर स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने को कहा था।
विज्ञापन

चिन्मयानंद के खिलाफ उनकी शिष्या ने वर्ष 2011 में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, गले में रस्सी से फंदा कसकर जान से मारने की कोशिश और बार-बार गर्भपात कराने आदि का आरोप लगाया था। शिष्या ने इस मामले की 30 नवंबर 2011 को चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें विवेचना अधिकारी ने चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था। इसी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए चिन्मयानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से 25 जुलाई 2018 से स्टे ले रखा है। दुष्कर्म का पुराना मामला भी एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एडीजे तृतीय की कोर्ट में चल रहा है। पिछली 15 जनवरी को मुकदमे की तारीख पर स्पेशल कोर्ट ने 31 जनवरी की तारीख नियत करते हुए चिन्मयानंद के वकील से स्टे के संबंध में हाईकोर्ट की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed