फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   court dicision

हत्या में पिता-पुत्रों समेत छह को आजीवन कारावास की सजा

Fri, 19 Nov 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
court dicision
शाहजहांपुर। वर्ष 2015 में मिर्जापुर के ढाई गांव में बैंक के सामने हुई हत्या एवं रायफल लूटने के मामले में प्रथम फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद कमर ने पिता व पुत्रों समेत छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि एक आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन

सरकारी वकील संजीव कुमार सिंह और उमेश चंद्र अग्निहोत्री के अनुसार मुकदमे के वादी रूम सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में कश्मीर पुत्र हीरा सिंह की हत्या के मामले में उसके ताऊ द्वारिका सिंह, चाचा वीरपाल, भाई सतेंद्र को नामजद किया गया था। इसी रंजिश को लेकर कश्मीर सिंह के भाई आमोद कुमार उर्फ पिंकी, रामनिवास, रामनिवास के बेटे पंकज, लेखराज, लेखराज के बेटे सिंकू व रिंकू और रामनाथ ने साजिश करके छह मई 2015 को शाम चार बजे ढाई गांव में रूम सिंह के ताऊ द्वारिका सिंह को घेर लिया।
विज्ञापन

अंधाधुंध गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उनकी लाइसेंसी रायफल लूट ली। ग्रामीण के आने पर वे लोग भाग गए। वादी की तहरीर पर रामनिवास, पंकज, लेखराज, सिंकू, रिंकू, रामनाथ, आमोद कुमार उर्फ पिंकी के विरुद्ध मिर्जापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलने के दौरान सरकारी वकीलों के तर्कों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी लेखराज, रिंकू, सिंकू, रामनाथ, रामनिवास व पंकज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनाथ पर 43 हजार, सिंकू पर 48 हजार, रिंकू पर 50 हजार, रामनिवास, लेखराज, पंकज पर 33-33 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला गया। आरोपी आमोद कुमार उर्फ पिंकी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। सभी आरोपी पृथ्वीपुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed