फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Court allows DNA test of girl child

कोर्ट से बच्ची के डीएनए टेस्ट की मिली अनुमति

Wed, 12 Oct 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Court allows DNA test of girl child
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल से गायब हुई बच्ची का डीएनए परीक्षण कराने के लिए हरी झंडी मिल गई है। विवेचक के आवेदन पर न्यायालय ने अनुमति दे दी। पुलिस बच्ची और उसके लिए दावा पेश करने वाली महिला का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन

एक मोहल्ले निवासी महिला को 29 जनवरी 2022 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि प्रसव के बाद रिश्तेदार बनकर आए एक व्यक्ति ने अपने साथियों के उनकी बच्ची को चोरी कर लिया। हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की। सुराग मिलने पर वह धर्मपाल के घर पर बच्ची लेने गईं तो वहां से भगा दिया। पीड़ित ने धर्मपाल, रितेश, गुड्डू, ब्रजेश, अरविंद समेत सात लोगों पर बच्ची चोरी का केस दर्ज कराया था। वहीं दूसरी तरफ धर्मपाल ने बच्ची कूड़े के ढेर में मिलने की बात कही थी। धर्मपाल ने दूसरे पक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों का केस दर्ज किया। इसके बाद बाल कल्याण समिति के सामने बच्ची को पेश किया। यहां से उसे शिशु केंद्र लखीमपुर भेज दिया गया। कई दिन के बाद पीड़िता ने अपना दावा पेश किया था। बच्ची की असली मां का पता लगाने के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर ली थी। मंगलवार को कचहरी खुलने के बाद विवेचक सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह की ओर से डीएनए परीक्षण के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। कोर्ट ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन

डीएनए परीक्षण के लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई। बच्ची व महिला का ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब में भेजा जाएगा। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed