फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Couple went to Delhi for treatment, thieves stole cash and jewellery

Shahjahanpur News: उपचार कराने दिल्ली गए दंपती, चोरों ने चोरी किए नकदी व जेवर

Wed, 22 Oct 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Couple went to Delhi for treatment, thieves stole cash and jewellery
निगोही के डेलाखेड़ा गांव में जिलेदार के घर की खुली अलमारियां। संवाद
निगोही। गांव डेलखेड़ा निवासी किसान जिलेदार खान के बंद मकान की दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर ताले तोड़कर अंदर घुसे और नकदी और जेवर ले गए।
विज्ञापन

जिलेदार खां, पत्नी शाकिरा का इलाज कराने 20 दिन पूर्व दिल्ली गए थे। मकान में विवाहिता पुत्री शहनाज को घर की रखवाली के लिए छोड़ गए थे। शहनाज दिन में घर में रहती थी, लेकिन रात को अपने चाचा फौजदार खां के घर चली जाती थी। शहनाज ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे के करीब जब घर आई तो बाहर का दरवाजा बंद था।
विज्ञापन

रोजाना की भांति दरवाजा खोलकर जब अंदर पहुंची तो दोनों कमरों के दरवाजों के ताले टूटे थे और अंदर का सामान अस्त- व्यस्त देखकर उसने शोर मचाया। तब मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। मकान मालिक के पुत्र एजाज ने बताया कि कमरे में रखे बड़े बक्से में 60 हजार की नकदी और तीन जोड़ी झुमकी, दो पैंडल, पांच जोड़ी चांदी की पायलें और नए कपड़े चोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह लाख रुपये का माल चोरी होने का अनुमान है। घटना के 30 घंटे के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को एजाज अपने घर लौटे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी वादी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed