{"_id":"67b9fb4932c4d1d82b0cc9ca","slug":"couple-beaten-badlyjewellery-taken-away-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-138274-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दंपती को जमकर पीटा...लूट ले गए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दंपती को जमकर पीटा...लूट ले गए जेवर
Sat, 22 Feb 2025 09:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
बंडा में गुहलुइया पुल पर लूट का शिकार सजेंद्र और उनकी पत्नी वनीता देवी। संवाद
- फोटो : :रामनरेश वर्मा की फाइल फोटो ।
पुवायां। बंडा थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों का आतंक है। शनिवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बदमाशों ने शारदा नहर की पटरी पर दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
पीलीभीत के थाना घुंघचाई के गांव फत्तेपुर निवासी सुजेंद्र कुमार अपनी पत्नी वनीता देवी के साथ बाइक से अपने साढ़ू के यहां शाहजहांपुर के गांव चक चकुलिया में दावत में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर में साढ़े तीन बजे बंडा क्षेत्र में शारदा नहर पटरी पर गहलुइया पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने सुजेंद्र कुमार की बाइक रुकवा ली। जेवर आदि देने के लिए कहा। विरोध करने पर लोहे की राॅड से सुजेंद्र और वनीता देवी को पीटकर घायल कर दिया।
बदमाशों ने वनीता देवी से सोने के छोटे कुंडल, झाले, सोने की लर, पेंडल सहित लूट ली। इस बीच पीछे से कार को आता देख बदमाश नकदी आदि लिए बिना मौके से भाग निकले। सुजेंद्र ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
बंडा की थाना प्रभारी सोनी शुक्ला भी मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। सुजेंद्र ने लूट की तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
--
31 जनवरी को भी हुई थी वारदात
बंडा के गांव ररूआ निवासी पंकज 31 जनवरी को अपनी पत्नी क्रांति देवी साथ ससुराल से घर आ रहे थे। रास्ते में बंडा क्षेत्र में शारदा नहर की पटरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोककर लगभग दो लाख रुपये के जेवर, नकदी लूट ली थी। महिला से मारपीट भी की गई थी। आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थाना प्रभारी और सीओ घटना को संदिग्ध बता रहे थे। शनिवार को फिर से दंपती से बाइक सवार बदमाशों के लूट की घटना सामने आई है।