{"_id":"65356ffe7df014d721035684","slug":"countrys-constitution-is-in-danger-it-is-necessary-to-remove-the-government-from-power-afroz-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-6876-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का संविधान खतरे में, सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी : अफरोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का संविधान खतरे में, सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी : अफरोज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले की बैठक शनिवार को मिश्रीपुर में हुई। भाकपा के पश्चिमी यूपी प्रभारी अफरोज आलम ने कहा कि जब भारत आजाद हो रहा था, लगभग उसी समय विश्व की महाशक्तियों द्वारा फिलिस्तीन को गुलाम बनाया जा रहा था। हमास के इजरायल पर किए गए हमले के बाद इजरायल की ओर से गाजा में चलाए जा रहे नरसंहार से बच्चे, महिलाएं मारे जा रहे हैं। इसे बंद किया जाना चाहिए।
अफरोज आलम ने कहा कि संविधान को खतरा है। मोदी सरकार देश के सभी सरकारी संसाधनों को अंबानी, अडानी के हाथों में बेच रही है। इस सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है। बैठक में रामशंकर लाल ने वामदलों को मजबूत बनाने व एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर रामनिवास, राजेंद्र, गोविंद गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, वसीम खान, मेहंदी हसन खां आदि मौजूद रहे। संवाद