फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Counting personnel The training officers

मतगणना कर्मियों को अफसरों ने दी ट्रेनिंग

Mon, 26 Oct 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Counting personnel The training officers
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत 29 अक्तूबर को जलालाबाद तहसील के विकास खंडों में चौथे और अंतिम चरण का मतदान होने के बाद एक नवंबर को सुबह आठ बजे से सभी ब्लॉक कार्यालयों में मतों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा। मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की रोकथाम के लिए सोमवार को पुलिस लाइंस के ग्राउंड पर कर्मचारियों को वोटों की गिनती का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डीएम शुभ्रा सक्सेना सहित अन्य अधिकारियों ने मतगणना के संबंध में राज्या निर्वाचन आयोग से जारी दिशा निर्देशों का उल्लेख करते हुुए कर्मचारियों को उनका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मतगणना के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी को इकाई माना जाएगा। एआरओ के निर्देशन में प्रत्येक कक्ष में एक-एक ग्राम पंचायत के सभी मतदान स्थलों की मतगणना बूथ वार निर्धारित क्रम में कराई जाएगी। एक कक्ष में एक क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वार्ड की काउंटिंग पूरी होने के बाद अगले क्रम में निर्धारित क्षेत्र की मतगणना होगी। प्रत्येक कक्ष में मेज के दो सेट लगाए जाएंगे और हर मेज पर आठ मतगणना कर्मचारी तथा दो पर्यवेक्षक नियुक्त रहेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत पुलकित खरे ने बताया कि मतगणना दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक और दूसरी शिफ्ट रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक चलेगी। उन्होंने दूसरी शिफ्ट के कर्मचारियों को शाम छह बजे संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचने के निर्देश देते हुए कहा कि एक शिफ्ट के कर्मचारी अपनी सीट तभी छोड़ेंगे जब दूसरी शिफ्ट का स्टाफ वहां पहुंच जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को निष्पक्ष तरीके से मतगणना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने मतगणना के विभिन्न पहलुओं से कर्मचारियों को अवगत कराते हुए कहा कि मतगणना शुरू करने से पहले सभी कर्मचारी डॉट पेन, फुल स्केप सादे कागज, गीला स्पंज, छोटे प्याले में पानी, सुतली, रबर बैंड, चार पेपर वेट, गणना प्रपत्र, गणना पर्ची आदि सामग्री प्राप्त कर लें। उन्होंने मतपत्रों की गड्डियां बनाने, संदिग्ध मतपत्रों की बंडलिंग आदि का प्रशिक्षण दिया। इसी क्रम में डीआरडीए के परियोजना निदेशक आदित्य प्रकाश, आईटीआई के अनुदेशक जसपाल सिंह आदि ने भी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।


कर्मचारियों में हाजिरी
लगाने की होड़
मतगणना के प्रशिक्षण में उपस्थित हुए कर्मचारियों ने भविष्य में गैर हाजिरी के चलते एफआईआर दर्ज होने की आशंका मिटाने के लिए रजिस्टरों पर हाजिरी भरने में काफी तत्परता दिखाई। अफसरों के सामने हाजिरी लगाने को इतने कर्मचारी एक साथ उमड़े कि कुछ देर को प्रशिक्षण पंडाल में अव्यवस्था पैदा हो गई। भीड़ और आपाधापी के माहौल में तमाम कर्मचारियों ने दूसरे कालमों में हाजिरी भर दी।


मतदान और मतगणना
को पहुंचे चुनाव प्रेक्षक
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चौथे चरण का मतदान और मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नामित दूसरे चुनाव प्रेक्षक के तौर पर आईएएस अधिकारी जगदीश प्रसाद सोमवार को मुख्यालय पर पहुंच गए। उन्होंने ओसीएफ के गेस्ट हाउस में डीएम और अन्य अधिकारियों से वार्ता की और उनसे चौथे चरण के मतदान की तैयारियों का ब्योरा लिया।
सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ओसीएफ गेस्ट हाउस के कक्ष संख्या में ठहरे हैं। चौथे चरण में होने वाले मतदान और मतगणना को लेकर किसी तरह की सूचना अथवा शिकायत के लिए उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिला जा सकता है। इसके अतिरिक्त उनके मोबाइल नंबर 9795389216 पर संपर्क किया जा सकता है।


कंट्रोल रूम में लगी
अफसरों की ड्यूटी
चौथे चरण के मतदान के दौरान चुनाव संबंधी विभिन्न सूचनाओं और शिकायतों के आदान प्रदान के लिए डीएम ने जिला मुख्यालय पर बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।

सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह के अनुसार मिर्जापुर ब्लॉक की सूचनाएं डॉ. अनूप सिंह मोबाइल नंबर 9452566500 पर नोट करेंगे। जलालाबाद क्षेत्र की सूचनाएं देने के लिए शरद त्रिपाठी से मोबाइल नंबर पर 9415380743 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह कलान ब्लॉक की सूचनाओं का आदान-प्रदान जितेंद्र सिंह राठौर मोबाइल नंबर 9455052915 से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed