फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Councilors and Ward Members Nominated to Local Bodies

Shahjahanpur News: निकायों मेें नामित किए गए सभासद और वार्ड सदस्य

Wed, 18 Mar 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Councilors and Ward Members Nominated to Local Bodies
शाहजहांपुर। शासन से नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में सभासद व सदस्य नामित किए हैं। मंगलवार को मनोनयन की जानकारी होने पर समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

शासन के प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद ने तिलहर नगर पालिका परिषद में पांच सभासद नामित किए हैं। नामित सभासदों में पालिका की ब्रांड अंबेसडर सविता वर्मा, आशीष कुमार शर्मा, विमलेश उर्फ अंशू राठौर, सेठी कश्यप और पूर्व सभासद पवन कुमार शामिल हैं। बंडा नगर पंचायत में मोहल्ला पटेल नगर निवासी पूर्व विधायक नेतराम के पुत्र अंकित कुमार, मोहल्ला नई बस्ती निवासी भाजपा नेता डॉ. महेश योगी की पत्नी रजनी शर्मा और मोहल्ला सुनासीर नाथ निवासी विमलेश कुमार वर्मा को वार्ड सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा नगर पंचायत में तीन वार्ड सदस्य नामित किए गए हैं। ईओ शिवलाल राम ने बताया कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा, समेत रवि त्रिपाठी और रामनिवास को नामित सदस्य घोषित किया गया हैं। पुवायां नगरपालिका परिषद के लिए मधु सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, लालजीत पारसी, रसना शर्मा को सदस्य नामित किया गया है। खुटार नगर पंचायत के लिए प्रिया, राधेश्याम और नितेश सिंह को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में जितेंद्र प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष व गौरव प्रताप राघव को नगर पालिका का सदस्य नामित किए जाने पर स्वागत किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता विनय शर्मा, नगर उपाध्यक्ष केशव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed