फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Councilor accused of misbehaving and hitting the revenue inspector with a shoe

Shahjahanpur News: सभासद पर राजस्व निरीक्षक से अभद्रता व जूता मारने का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Councilor accused of misbehaving and hitting the revenue inspector with a shoe
तिलहर नगर पालिका में हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पालिकाध्यक्ष से बातचीत की। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सभासद ने राजस्व निरीक्षक से गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि इस दौरान सभासद ने राजस्व निरीक्षक पर जूते से प्रहार कर दिया। मामले को लेकर नगर पालिका की चेयरमैन हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने पुलिस को संयुक्त रूप से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चेयरमैन और ईओ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 10:20 बजे एक सभासद नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचा। उस समय राजस्व निरीक्षक गृह और जलकर अनुभाग में बने अपने कार्यालय बैठकर नियमित कार्य कर रहे थे। आरोप है कि सभासद ने पालिका कर्मचारियों को भेजकर राजस्व निरीक्षक को अपने कार्यालय के सामने बुलाया। वहां जाने पर सभासद ने राजस्व निरीक्षक से एक निर्माण फर्म के नाम से तैयार पत्रावली मांगी। राजस्व निरीक्षक ने अलमारी की चाबी उपलब्ध न होने की बात कही, जिस पर सभासद उग्र हो गया और कार्यालय में गाली-गलौज क साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप है कि इसी दौरान सभासद ने राजस्व निरीक्षक पर जूते से प्रहार किया। घटना के समय पालिका के कई कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। चेयरमैन और ईओ ने इस घटना को राजस्व निरीक्षक के आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए सभासद के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर में सभासद के खिलाफ राजस्व निरीक्षक पर जूते से प्रहार कर गाली-गलौज और अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed