फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Council schools Teachers found absent

परिषदीय स्कूलों के  शिक्षक मिले नदारद

Mon, 06 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 06 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Council schools Teachers found absent
टीचर - फोटो : demo pic

विज्ञापन
बीएसए के नेतृत्व में कलान-मिर्जापुर में चली क्रास चेकिंग
कई स्कूलों में मध्यान्न भोजन नहीं बना, फल वितरण भी नहीं कर रहे शिक्षक

मर्ज बढ़ता गया ज्यों-ज्यों दवा की। परिषदीय स्कूलों की स्थिति लगभग ऐसी ही है। बीएसए ने जब से निरीक्षण अभियान चलाया है, तब से शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो, जब उन्हें अथवा उनकी टीम को स्कूल बंद न मिले हों। आपसी सेटिंग से स्कूलों के शिक्षक गैरहाजिर पाए गए हैं। ऐसा नहीं कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही, लेकिन शिक्षक हैं कि अपनी आदत से मजबूर हैं और उनके ऊपर निरीक्षणों का जैसे कोई असर ही नहीं हो रहा। 
निरीक्षण के इसी सिलसिले को जारी रखते हुए बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को विकास खंड मिर्जापुर-कलान के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में क्रॉस चेकिंग कराई। इसका नेतृत्व स्वयं बीएसए ने किया। चेकिंग कर दोपहर बाद लौटे बीएसए ने बताया कि देहात क्षेत्रों के स्कूलों की स्थिति बहुत खराब है, शिक्षक मनमानी पर तुले हुए हैं। निरीक्षण में कई स्कूलों में शिक्षक गैरहाजिर मिले। इसके अलावा कुछ स्कूलों में मिड-डे-मील भी नहीं बना था। हद तो तब हो गई, जब उन्हें बच्चों ने बताया कि उनके स्कूल में सोमवार को कभी फल ही नहीं बांटे गए। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।
विज्ञापन

बीएसए पांडेय ने बताया कि देर शाम तक निरीक्षण रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद दोषी शिक्षकों पर कोई रियायत नहीं की जाएगी। आखिर यह मनमानी कब तक चलेगी। इस बार बड़ी संख्या में शिक्षकों का निलंबन किया जाएगा। केवल वेतन काटने भर से काम नहीं चलने वाला। तमाम स्कूलों में छात्र संख्या भी चिंताजनक मिली। बीएसए ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिन स्कूलों में फल वितरण अथवा मध्यान्न  भोजन नहीं बना है, उन शिक्षकों से रिकवरी भी की जाएगी। यहां बता दें कि पिछले सप्ताह चले निरीक्षण अभियान में भी कई स्कूल बंद पाए गए थे, जिनके इंचार्ज को निलंबित किया गया और शिक्षकों का वेतन काटा गया था, लेकिन शिक्षकों ने अपना रवैया नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed