{"_id":"65fb3d2ef5e4d51c55049394","slug":"council-school-examinations-started-amid-chaos-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-115401-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं
Thu, 21 Mar 2024 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय विद्यालयों में अव्यवस्थाओं के बीच वार्षिक परीक्षा का शुभारंभ हो गया। स्कूलों में परीक्षा का माहौल नहीं मिला।
बुधवार को साढ़े 11 बजे बाडूजई द्वितीय स्थित परिषदीय विद्यालय में छात्र-छात्राएं परीक्षा के दौरान इधर-उधर टहलते मिले। शिक्षिका की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत ही शोर करते हुए बच्चों को चुप कराकर पंक्तिबद्ध तरीके से बैठाकर परीक्षा कराई। रोटी गोदाम में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में कक्षा एक की मौखिक व कक्षा दो से पांच तक के 165 बच्चों ने प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा दी। द्वितीय पाली में कला-संगीत की परीक्षा में कक्षा छह से आठ के 172 बच्चे शामिल हुए। नगर में कस्तूरबा गांधी स्कूल समेत 5474 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण किया।