{"_id":"6824f6dc199aefbbf0034fd9","slug":"council-members-create-ruckus-boycott-municipal-board-meeting-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-143850-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सभासदों का हंगामा, पालिका बोर्ड बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सभासदों का हंगामा, पालिका बोर्ड बैठक का बहिष्कार
Thu, 15 May 2025 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 15 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
तिलहर में पलिका बोर्ड बैठक में हंगामा करते सभासद। संवाद
तिलहर। वार्षिक बजट के निर्धारण के लिए पालिका बोर्ड की बुधवार को आहूत बैठक भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सभासदों के हंगामा की भेंट चढ़ गई। सभासदों ने पालिका के एक लिपिक और सभासद के पति पर लाखों रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और बैठक का बहिष्कार कर दिया।
काफी समझाने के बावजूद चेयरमैन हाजरा बेगम भी नाराज सभासदों को मनाने में विफल रहीं। नगर पालिका के सभागार में बैठक शुरू होने से पहले ही वहां का माहौल गरमाने लगा। सभागार में जर्जर कुर्सियां देखते ही बैठक में शामिल होने पहुंचे सभासदों की त्योरियां चढ़ गईं। उन्होंने इसे लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही पालिका के कर्मचारियों पर उचित सम्मान नहीं देने का आरोप लगाते हुए पुरानी कुर्सियां सभागार से बाहर करके वहीं जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। सभासदों ने आरोप लगाया कि पुरानी कुर्सियां बदलने के लिए एक साल पहले लिपिक को दिए गए प्रस्ताव पर अभी तक अमल नहीं किया गया।
इसी दौरान कई सभासदों ने एक सभासद के पति और वरिष्ठ कर्मचारी पर ठेकेदारों से मिली भगत कर लाखों रुपये की सरकारी धनराशि का घोटाला करने का आरोप लगाया। सभासदों के अनुसार मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई करने के लिए कई बार कहा गया लेकिन चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। सभासद सत्येंद्र सिंह सुशील ने घोटाला करने की नीयत से बिना किसी आवश्यकता के कई जनरेटर खरीदे जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उनके कथन का अन्य सभासदों ने समर्थन कर कहा कि खरीदे गए जनरेटर अभी तक नहीं चले हैं और इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सभासदों ने बिना प्रस्ताव के कार्य कराने, सभी वार्डों में समान धनराशि से विकास कार्य नहीं कराने, अवैध रूप से अधिक डीजल व्यय किए जाने आदि आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चेयरमैन ने वरिष्ठ लिपिक मो.अयूब से सभासदों की मांगे पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने सभासदों को सभी बिंदुओं पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हं मनाने का प्रयास किया। इसके बावजूद सभासद नहीं माने और उन्होंने बजट बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान दिलीप रस्तोगी, अभिषेक सिंह, शानू हुसैन, अब्दुल सादिक, हितेश गुप्ता आदि सभासद मौजूद रहे।