फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Could not talk to company management

Shahjahanpur News: कंपनी प्रबंधन से नहीं हो सकी वार्ता

Wed, 08 Nov 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Could not talk to company management
शाहजहांपुर। सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने के बाद आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से कंपनी प्रबंधन की वार्ता मंगलवार को भी नहीं हो सकी। वहीं भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की सेहत बिगड़ रही है।
विज्ञापन


डिआईजीओ ग्रुप की द यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड शराब फैक्टरी को प्रबंधन ने 31 अक्तूबर को बंद कर कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दे दिया था। इसके बाद भड़के कर्मचारी फैक्टरी के बहुमंजिला प्लांट पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार से 40 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को अधिकतम मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता प्रस्तावित थी। मजदूर यूनियन के नेता श्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की कॉल आई थी। डिआईजीओ ग्रुप के अधिकारी किसी कारण से आज नहीं आ पाए हैं। संभव है कि बुधवार को अधिकारी आएं। वहीं भूख हड़ताल पर बैठे राहुल मिश्रा को पेट में दर्द होने लगा। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




बुखार से कर्मचारी की मौत : शराब फैक्ट्री के कर्मचारी अलीशान (32) को रविवार सुबह बुखार आने के कारण अचानक उलझन होने लगी। सांस लेने में दिक्कत हुई। पिता फिदा हुसैन ने बताया कि ड्रिप लगने के बाद भी जब फायदा नहीं हुआ तो तिलहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। लाभ न मिलने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। बीवी मरियम और दो बेटियों नुजत (6), इमत (तीन) का रो-रोकर बुरा हाल है। अलीशान के घर सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खान, विजय सिंह, संजीव मिश्रा, मजदूर यूनियन के नेता श्याम सिंह, अरुण दीक्षित आदि पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। वहीं रविवार को ही कर्मचारी नमन सिंह (30) को पैरालिसिस का अटैक हुआ था। मंगलवार को उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed