फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Could not even make advertising rules... Promotional material spread on pillars along the main intersection

Shahjahanpur News: विज्ञापन नियमावली तक न बना पाए... मुख्य चौराहे के साथ खंभों में छायी प्रचार सामग्री

Sat, 19 Apr 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Could not even make advertising rules... Promotional material spread on pillars along the main intersection
पुवायां में राजीव चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा के ऊपर और भगवान कृष्ण के चित्र के आगे लगी होर्ड - फोटो : कृ​​​षि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते डीएम सीपी सिंह। विभाग
पुवायां। प्रचार की भूख के चलते होर्डिंग लगाने वाले किसी की जान की चिंता तक नहीं करते हैं। प्रचार सामग्री से मुख्य चौराहा पटा हुआ है। बिजली के खंभों में लगे होर्डिंग हादसे का कारण बन सकते हैं। बड़ी बात यह है कि नगर पालिका अब तक विज्ञापन नियमावली ही नहीं बना सका है। ऐसे में होर्डिंग पर नियंत्रण नहीं लग रहा है और न ही पालिका की आय बढ़ रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई और होर्डिंग आदि से देवताओं, महापुरुषों के चित्र विकृत होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुवायां में बिजली के तमाम खंभों पर होर्डिंग लटक रही हैं। ट्रांसफाॅर्मर के पास तक होर्डिंग लगी हुई हैं। होर्डिंग के पाइप अगर बिजली के तारों से छू जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। एक अनुमान के अनुसार, पुवायां पालिका क्षेत्र में एक हजार से अधिक होर्डिंग लगी हुईं हैं।
विज्ञापन

--

राजीव गांधी चौक : पुवायां का राजीव चौक सबसे व्यस्त चौराहा है। भारी भीड़ के चलते यहां प्रचार की ज्यादा संभावना है। इस कारण नेताओं, दुकानदारों, स्कूल संचालकों की पसंद में यह चौराहा सबसे ऊपर रहता है। इस समय भी यहां भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन की पेंटिंग के आगे कई होर्डिंग लगी हुई हैं। यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा भी स्थापित है। लोग जीने से चढ़कर प्रतिमा के ऊपर की दीवार पर भी होर्डिंग लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सेंटर चौराहा : पुवायां के सेंटर चौराहे के पास बैंक ऑफ बड़ौदा रोड, खुटार रोड, डाक बंगला रोड है। यहां पर कई संगठनों की ओर से शुभकामनाओं के साथ ही भूखंड बिक्री करने वालों ने होर्डिंग लगा रखी हैं। बिजली के खंभों पर होर्डिंग लगी होने से तार टूटने और बिजली संबंधी कोई समस्या होने पर कर्मियों को खंभों पर चढ़ने में भारी समस्या होती है। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। नगर पालिका होर्डिंग लगाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।
--

नगरपालिका का गेट : खुटार रोड पर नगर पालिका कार्यालय गेट के पास बिजली के खंभे पर होर्डिंग्स लगी हैं। बिजली के खंभे पर तारों का जाल फैला है और उसी के नीचे फल की दुकान भी है। अगर होर्डिंग से खंभे पर नीचे करंट उतरा तो किसी भी समय बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी गई।

--
पुवायां में विज्ञापन नियमावली नहीं बनी हुई है। बोर्ड की बैठक में मामले को रखा जाएगा और नियमावली बनाकर ठेका कराया जाएगा।
सतेंद्र प्रकाश, ईओ नगर पालिका पुवायां

पुवायां में राजीव चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा के ऊपर और भगवान कृष्ण के चित्र के आगे लगी होर्ड

पुवायां में राजीव चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा के ऊपर और भगवान कृष्ण के चित्र के आगे लगी होर्ड- फोटो : कृषि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते डीएम सीपी सिंह। विभाग

पुवायां में राजीव चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा के ऊपर और भगवान कृष्ण के चित्र के आगे लगी होर्ड

पुवायां में राजीव चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा के ऊपर और भगवान कृष्ण के चित्र के आगे लगी होर्ड- फोटो : कृषि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते डीएम सीपी सिंह। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed