फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: Babu of Municipal Corporation committed corruption

शाहजहांपुर : नगर निगम के बाबू ने किया बड़ा खेल

Tue, 15 Sep 2020 11:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2020 11:26 AM IST
सार

  • दाखिल खारिज की फर्जी रसीदें थमाकर हड़प कर ली रकम, निलंबित
  • पीड़ितों के घर नोटिस पहुंचा तो नगर आयुक्त के पास पहुंची शिकायत

विज्ञापन
Shahjahanpur: Babu of Municipal Corporation committed corruption
Corruption

विस्तार

नगर निगम में जमीन के दाखिल खारिज की फीस जमा करने के नाम पर गबन का मामला सामने आया है। निगम के लिपिक ने फर्जी रसीद बनवाकर दाखिल खारिज कराने वालों से मोटी रकम वसूली ली। इसका खुलासा तब हुआ जब दाखिल फीस जमा न करने का नोटिस पीड़ित के पास पहुंचा। शिकायतों की जांच कराने पर आरोप सही मिले तो नगर आयुक्त ने आरोपी लिपिक को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच उप नगर आयुक्त को सौंपी गई है।

विज्ञापन


दाखिल खारिज और नामांतरण में नगर निगम जोनल कार्यालय के बाबू मलाई काट रहे हैं। यहां रजिस्ट्री के आधार पर अलग-अलग रेट हैं। पांच लाख की रजिस्ट्री होने पर एक हजार, दस लाख पर दो हजार, 15 लाख में तीन हजार और 20 लाख या फिर उससे ऊपर हुई तो चार हजार रुपया बतौर फीस ली जाती है। दाखिल खारिज के नाम पर नगर निगम में चल रहा खेल बानगी मात्र है। ऐसे ही कई केस जांच करने के बाद मिल जाएंगे। मगर इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन


अब आरोप है कि नगर निगम के लिपिक सक्षम यादव ने फर्जी रसीदें देकर दाखिल खारिज के नाम पर मोटी रकम वसूल ली। सरकारी खजाने में फीस जमा नहीं हुई तो दाखिल खारिज कराने वालों पास फीस जमा करने के लिए नोटिस पहुंचे। पीड़ित लोगों ने निगम के लिपिक की ओर से दी गई रसीदें और नोटिस दोनों दिखाए। नगर आयुक्त को दाल में कुछ काला नजर आया। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने पूरे मामले की जांच कराई तो गबन का मामला खुलकर सामने आ गया। अभी तक मिली शिकायतों के आधार पर एक लाख 33 हजार रुपये का गबन का पता चला है। यह गबन पिछले दो-तीन दिन महीने किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग ऐसे हैं कि जिनकी रसीद कटी थी और रुपये खजाने में जमा था, उन्हें भी नोटिस जा रहा था। पूरे मामले की जांच उपनगर आयुक्त आशुतोष दुबे को सौंपी गई है। एक सप्ताह के अंदर आख्या मिलते ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

संतोष शर्मा, नगर आयुक्त, शाहजहांपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed