फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Corrupt System

किसान सम्मान निधि में करोड़ों का घोटाला, पांच गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Corrupt System
शाहजहांपुर। किसान सम्मान निधि में करोड़ों का घोटाला करने वाले गैंग का खुलासा करने के साथ पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने वालों में कृषि विभाग और जिला पूर्ति कार्यालय के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर और दो जनसेवा केंद्र संचालक हैं। गैंग के सदस्य आधार कार्ड और फर्जी खतौनी नंबरों के सहारे भूमिहीन अपात्र लोगों के नाम रजिस्ट्रेशन करके उनके बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की रकम भेजते थे। पकड़े गए लोगों के पास रजिस्ट्रेशन करने में इस्तेमाल किए गए लैपटॉप, मोबाइल, सीपीयू आदि बरामद हुए हैं। पुलिस को गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश है।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि जैतीपुर ब्लॉक के कई गांवों में जनसेवा केंद्र संचालकों के किसान सम्मान निधि योजना में फर्जी रजिस्ट्रेशन करके अपात्रों के खाते रकम भेजकर हड़प लेने की सूचनाएं मिली थीं। इस पर तिलहर तहसील के राजस्व कर्मियों से मामले की जांच कराई गई तो ऐसे 30-35 नाम सामने आए, जिन्हें पात्रता की शर्तें पूरी न होने पर भी उनके खाते में किसान सम्मान निधि भेजी जा रही थी। इस पर कृषि उप निदेशक कार्यालय के अवर अभियंता ओमवीर राठौर ने 11 सितंबर को रोजा थाने मेें अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 420, 409, 467, 468 और 471 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच के लिए एसपी सिटी संजय कुमार की देखरेख में एसओ रोजा और एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एसपी एस आनंद रोजाना खुद मामले की मॉनीटरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने किसान सम्मान निधि में शामिल पांच आरोपियों को गोपनीय सूचना के आधार पर बरेली मोड़ के पास धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों मेें सिंधौली क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी हरिशंकर और पैगापुर का दिनेश और शहर के मोहल्ला ऐमएनजई जलालनगर का मोहित गांधी कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। इसमें मोहित कृषि विभाग में संविदा पर था। हरिशंकर और दिनेश जिलापूर्ति कार्यालय में संविदा पर थे। जबकि गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव सिमरा मजरा डभौरा के अनिल कुमार और वहीं के ग्राम मुड़िया खेड़ा अजमाबाद विपिन कुमार जनसेवा केंद्र संचालक हैं। इनके कब्जे से घोटाले में इस्तेमाल किए गए तीन लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, एक सीपीयू, एक प्रिंटर, एक टीएफटी (कंप्यूटर की स्क्रीन), एक माउस, एक फिंगर प्रिंट डिवाइस आदि सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed