फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona vaccination

प्रथम चरण के अंतिम दिन 596 स्वाथ्यकर्मियों ने लगवाया टीका

Fri, 05 Feb 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में बने केंद्र पर टीका लगवाते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज समेत पांच केंद्रों पर सात सत्रों का आयोजन कर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। यह टीकाकरण प्रथम चरण के तहत हुआ। इसमें 646 स्वास्थ्यकर्मी को टीका लगाना था, जिसके सापेक्ष 596 का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। बृहस्पतिवार को प्रथम चरण का पांचवां और आखिरी दिन रहा। इसमें टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल और जलालाबाद में दो-दो, पुवायां, तिलहर तथा कटरा में एक-एक सत्र का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित दो सत्रों में कुल 228 के सापेक्ष 208 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। डॉ. जेपी सिंह व डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय को पहला टीका लगा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में सबसे पहले आशा कार्यकर्ता सुमन देवी को टीका लगाया गया। तिलहर सीएचसी पर 84 में से 80 लोगों का टीकाकरण किया गया। एसडीएम वेद सिंह चौहान टीककारण का निरीक्षण करने पहुंचे। गाइडलाइन के अनुरूप टीका लगवाने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की देखरेख में आधा घंटे तक अवलोकन कक्ष में बैठाया गया। इसी तरह से पुवायां व कटरा सीएचसी पर भी टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

-
आज से शुरू होगा दूसरा चरण, फ्रंटलाइन वर्करों लगेगा टीका
शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का शुभारंभ होने जा रहा है। इसके लिए कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, पुवायां, कलान व जलालाबाद सीएचसी पर केंद्र बनाकर सत्रों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस हजार फ्रंटलाइन वर्करों ने अपना पंजीकरण कोविन पोर्टल पर करवाया है। इनमें नगर निगम, पुलिस व प्रशासन अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed