{"_id":"5ea9b5a38ebc3e90850175e0","slug":"corona-sucpect-died-in-medical-college-shahjahanpur-news-bly404261220","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन युवक की मौत, जांच में निकला निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन युवक की मौत, जांच में निकला निगेटिव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कराए गए सिंधौली क्षेत्र के एक युवक की देर रात मौत हो गई। उसे बुखार आने के चलते क्वारंटीन किया गया था। युवक की मौत से हड़कंप मच गया। हालांकि बुधवार सुबह उसके रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उसकी मौत पैरालिसिस के चलते होना बताई गई है।
मंगलवार को सिंधौली क्षेत्र के गांव गहरा निवासी 23 वर्षीय एक युवक को बुखार आने की वजह से राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। देर रात करीब 2:30 बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीएमओ डॉॅ. राजीव गुप्ता समेत स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीएमओ ने उसकी रिपोर्ट जल्द भिजवाने के लिए लखनऊ लैब में अनुरोध किया। बुधवार सुबह मृतक की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। इसके बाद शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि मृतक को पैरालिसिस का अटैक पड़ चुका था। वह शारीरिक रूप से कमजोर था। इसी के चलते उसकी मौत हो गई।