फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत, 344 नये मामले

Tue, 04 May 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत हो गई। जिले में 344 नये मामले सामने आये हैं।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी व्यक्ति (55) की तबीयत बिगड़ने पर उनको 29 अप्रैल को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाये जाने पर उनको एलटू आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर बाजार निवासी बुजुर्ग (60) को दो मई को राजकीय मेडिकल कॉलेज के एलटू आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। लखीमपुर निवासी शख्स ने व्यक्ति (50) को 18 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। कोरोना जांच होने पर उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एलटू आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर बाजार निवासी महिला (52) की तबीयत बिगड़ने पर 1 मई को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको एलटू आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहां उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएमएस डॉ. एयूपी सिंहा ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं एकीकृत कोविड कमाण्ड कंट्रोल सेंटर के अनुसार जिले में 344 कोरोना संक्रमित मरीजों के नये मामले सामने आये हैं। एक्टिव केस 4228 हो चुके हैं। अब तक जिले में 14667 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। अब तक जिले में 186 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed