फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

कोरोना संक्रमित चार की मौत, 346 नये मामले सामने आये

Sat, 01 May 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 346 नये मामले सामने आये हैं। कोरोना संक्रमित चार मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिला कानपुर निवासी महिला (31) तबीयत बिगड़ने पर राजकीय मेडिकल के एलटू अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुवायां थाना निवासी व्यक्ति (50) को 25 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कोरोना जांच कराई गई , जिसमें रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने पर उनको एलटू आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉॅक्टर एयूपी सिन्हा ने बताया कि इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है। वहीं एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के अनुसार शुक्रवार को जिले में 346 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 4213 हो चुकी है। अब जिले में 13289 मरीज कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं। जिले मे अब तक कोरोना संक्रमित 179 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed