{"_id":"60885eda8ebc3ed9b70a876a","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly445158031","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित चार की मौत, 246 नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित चार की मौत, 246 नए मामले सामने आए
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कोरोना संक्रमण के 246 नए मामले सामने आए हैं।
थाना पुवायां क्षेत्र निवासी बुजुर्ग (56) की तबीयत बिगड़ने पर 25 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जांच कराने के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने पर बुजुर्ग को एलटू आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहां उनकी मंगलवार को मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र निवासी बुजुर्ग (65) की हालत बिगड़ने पर 26 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आने पर एलटू आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रोजा थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति (40) को 23 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट संक्रमित आने पर उनको एलटू आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां उनकी भी मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र निवासी व्यक्ति (46) की हालत बिगड़ने पर 26 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। उनकी कोरोना जांच हुई। रिपोर्ट संक्रमित आने पर उनको भी एलटू आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के अनुसार मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 246 नए मामले सामने आए। मृतकों की संख्या 161 पहुंच चुकी है, जबकि जिले मे एक्टिव मरीजों की संख्या 3699 पहुंच चुकी है।
निगोही में नौ संक्रमित मरीज मिले
निगोही। मंगलवार को तीन दर्जन से अधिक लोगों की निगोही सीएचसी पर कोरोना जांच की गयी है। जिसमें जांच में निगोही कस्बे के चार, डालमिया चीन मिल के तीन, गांव गुरगवां के एक और शाहजहांपुर के हाथीथान मोहल्ले के एक युवक सहित नौ लोगों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आयी है। निगोही सीएचसी प्रभारी डा. नितिन चौधरी ने बताया कि सभी लोगों के परिवारजनों को क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने कहा सतर्कता बरतें, मास्क लगाए और आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकले। संवाद
चार संक्रमित जैतीपुर में मिले
जैतीपुर। अगरोली गढ़िया रंगीन सुल्तानपुर घसा कल्याणपुर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. लईक अहमद अंसारी ने बताया कि सभी को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।