फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

तिलहर में कंटेन्मेंट जोन इलाका सील किए जाने पर ईओ और व्यापारियों में नोकझोंक

Thu, 10 Sep 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
corona
तिलहर में मौजमपुर पुलिस चौकी के आगे कंटेंटमेंट जोन को सील कराते नगर पालिका कर्मी । - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर में कंटेन्मेंट जोन में सख्ती को लेकर प्रशासन और व्यापारियों में तनातनी बढ़ती जा रही है। बुधवार को अस्पताल रोड पर मौजमपुर पुलिस चौकी के समीप कंटेन्मेंट जोन इलाका सील किए जाने को लेकर व्यापारियों और नगर पालिका के ईओ के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। फिर पालिका प्रशासन ने कोरोना संक्रमित के घर से दूरी नापकर इलाके को सील किया।
विज्ञापन

तिलहर में अस्पताल रोड पर दंपती सहित चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे मंगलवार को अस्पताल रोड सील कर दिया गया था। लोगों का कहना था कि नगर पालिका कर्मियों ने पश्चिम दिशा का इलाका कम दूरी तक सील किया। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया। इस पर अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुशवाहा बुधवार सुबह नगर पालिका कर्मचारियों के साथ अस्पताल रोड पहुंचे। पालिका कर्मचारियों ने फीता डालकर सड़क नापने के बाद मौजमपुर पुलिस चौकी के कुछ आगे बांस बल्ली लगाकर रोड बंद कर दिया। रास्ता बंद होने पर कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि इलाका सील करने में पक्षपात किया जा रहा है। जबकि ईओ का कहना था कि नियमानुसार सड़क नापकर इलाका सील किया जा रहा हैं इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसी को लेकर व्यापारियों और ईओ के बीच नोकझोंक होने लगी। इसका पता लगने पर मौजमपुर चौकी प्रभारी जगवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों को समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

तिलहर के दर्जनभर इलाके बने कंटेन्मेंट जोन, रास्ते बंद होने से लोग परेशान
तिलहर कस्बे में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में नगर क्षेत्र में लगभग दो दर्जन इलाके कंटेन्मेंट जोन घोषित है। नगर के मुख्य बाजार में चौराहा विरियागंज से लेकर पोटरगंज गेट और इसी मार्ग पर पुराने रोडवेज से बाईपास तिराहा तक पूरा बाजार बंद है। रास्ते बंद होने से लोगों को आने जाने में खासी दिक्कत हो रही है। तहसील की ओर जाने वाले वाहन सराफा बाजार से बाजार पोटरगंज होकर गुजर रहे हैं। इससे दिनभर सराफा बाजार और पोटरगंज में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी तरह से अस्पताल मार्ग सील होने से एक दर्जन से अधिक मोहल्ले के लोगों को बाजार आने में बेहद दिक्कत हो रही है। मोहल्ला कच्चा कटरा और पक्का कटरा में बाहर निकलने से जाम की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा अन्य तमाम मोहल्लों में भी बैरिकेडिंग लगे होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed